Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल । 11 आईंएएस के बदले विभाग ।

40 हजार की ले रहा था रिश्वत बागेश्वर में विजिलेंस ने उरेडा अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

टनकपुर: पेयजल पाइपलाइन परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग ने हटाए खतरे का सबक बने दो विद्युत पोल ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 1, 2025

डीएम के निर्देश पर विद्युत विभाग ने हटाए खतरे का सबब बने दो विद्युत पोल ।

व्यापारियों की मांग का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान।लोहाघाट नगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा खतरे के सबब बने दो विद्युत पोलों को हटा दिया है। लोहाघाट के खड़ी बाजार में व्यापारियों के द्वारा लंबे समय से खतरा बने हुए बिजली के पोल को हटाने की मांग की थी। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल लोहाघाट नगर व क्षेत्र में खतरा बने विद्युत पोलों को हटाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग लोहाघाट के द्वारा खड़ी बाजार व अन्य स्थान पर खतरा बने विद्युत पोल को काटकर हटा दिया गया है। जिस कारण व्यापारियों और लोगों ने राहत की सांस ली । साथ ही जिला अधिकारी चंपावत को समस्या के समाधान के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि इस कार्य के दौरान नगर वासियों को विद्युत कटौती का भी सामना करना पड़ा पर समस्या का समाधान हो गया है। मालूम हो डीएम चंपावत मनीष कुमार के द्वारा जन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है। जिसके चलते जनता का भरोसा जिलाधिकारी पर बढ़ते ही जा रहा है। अब लोग कहते नजर आ रहे हैं जिलाधिकारी हो तो ऐसा हो। अब जनता समस्या के समाधान के लिए अन्य अधिकारियों के पास कम जिलाधिकारी के पास ज्यादा जा रही है।

जरूरी खबरें