Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के लोहाघाट चिकित्सालय से चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के दिए निर्देश।

चंपावत:सोशल मीडिया पर विद्यालयों में अवकाश संबंधी प्रसारित आदेश पूरी तरह फर्जी एवं भ्रामक

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान हेतु खेतीखान में सांकेतिक धरना छठवें दिन भी जारी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 22, 2026

जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू।

राहगीरो व वाहन चालकों को बड़ी राहत।

आखिर डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर एनएच के द्वारा लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में बने गड्ढे जनता के लिए मुसीबत बने हुए थे तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। गड्ढे भरने की मांग को लेकर कल स्टैंड के टैक्सी चालकों के द्वारा एनएच विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एनएच के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर आज बुधवार से एनएच के अधिकारियों के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएच के अधिकारियों ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ के हिस्से में कंक्रीट डाल दिया गया है। कंक्रीट सूखने के बाद दूसरे हिस्से में भी कंक्रीट का कार्य कर गड्ढो को भरा जाएगा। गड्ढों को भरने का कार्य शुरू होने के बाद वाहन चालकों व राहगीरों ने राहत की सांस ली तथा जिलाधिकारी चंपावत को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें