Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

सूचना

: लोहाघाट :धनतेरस पर्व पर लोहाघाट के बाजारों में लोगों की उमड़ी भारी भीड़ व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लाखों का हुआ कारोबार

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 10, 2023
  शुक्रवार को धनतेरस पर्व के अवसर पर सवेरे से ही लोहाघाट के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ रही जिस कारण नगर के व्यापारियों के चेहरे खिले हुए नजर आए हालांकि लोग बड़ी खरीददारी करने से बचते हुए नजर आए फिर भी लोगों के द्वारा देर शाम तक जमकर खरीदारी करी गई धनतेरस के मौके पर लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान ,सोने चांदी के आभूषण ,सिक्के ,लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं, दो पहिया वाहन व बर्तनों आदि की जमकर खरीदारी करी वही व्यापारी को कहना था लोग खरीददारी तो कर रहे हैं पर बड़ी खरीददारी करने से बच रहे हैं लेकिन व्यापार ठीक-ठाक हुआ है वहीं नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी व व्यापारियों ने कहा ऑनलाइन व्यापार ने भी उनके व्यापार को काफी ज्यादा प्रभावित किया है तथा लोहाघाट क्षेत्र में 15 दिन का व्यापारिक मेला लगा था उसे कारण भी व्यापार काफी प्रभावित हुआ है इसके बावजूद भी धनतेरस पर्व के अवसर पर लोहाघाट नगर में लाखों रुपए का व्यापार हुआ है व्यापारी वर्ग सवेरे से बेफुर्सत नजर आया

विज्ञापन

जरूरी खबरें