Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 25, 2026

जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक के लिए 10 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा।

चंपावत जिले केखेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए चल रहे धरने के नौवें दिन भाजपा नेता दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली सतीश पांडे ,मोहित पाठक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी के धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी चंपावत तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सकारात्मक एवं ठोस आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित किया गया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने अपने वित्तीय मद से ₹10 लाख की तत्काल धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान हम सभी का सम्मान है। वही जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा ने बताया यह घोषणा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान, संरक्षण एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है। मे खेतीखान क्षेत्र की जनता की ओर से जिले के कर्मठ जिलाधिकारी व समस्त जनप्रतिनिधियों के अलावा इस आंदोलन में सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। कहां क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों और क्षेत्रवासियों का विशेष धन्यवाद। आप सभी के सहयोग और एकजुटता ने इस आंदोलन को सफल बनाया। कहा यह संघर्ष किसी व्यक्ति, संगठन या राजनीतिक दल का नहीं था, बल्कि जनभावनाओं, अपने गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान का संघर्ष था। आप सभी ने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज किसी जनहित के उद्देश्य से एकजुट होकर आवाज़ उठाता है, तो सकारात्मक परिवर्तन अवश्य संभव होते हैं।हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सभी आश्वासनों पर शीघ्र कार्यवाही होगी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली को उसका उचित सम्मान एवं समुचित विकास मिलेगा। कहा आंदोलन भले ही स्थगित हुआ है, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान का हमारा संकल्प पहले से भी अधिक दृढ़, अटल और निरंतर रहेगा।

जरूरी खबरें