रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।
Laxman Singh Bisht
ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।
पूर्व में भी अन्य थानों में आरोपी के खिलाफ मुकदमे हो चुके है दर्ज

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर जनपद चंपावत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एसपी रेखा यादव के निर्देश पर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त अशोक ढेक निवासी कोली ढेक लोहाघाट को 4.36 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ बलाई मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना लोहाघाट में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया ।आरोपी से पुलिस ने अवैध स्मैक(हेरोइन)- 04.36 ग्राम (अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹ 1,50,000/-) बरामद की है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
FIR No. 12/2019, धारा 8/22/60/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना नानकमत्ता।
FIR No. 120/2019, धारा 8/22/60/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना नानकमत्ता।
FIR No. 12/2011, धारा 452/323/504/506 आईपीसी, थाना लोहाघाट।पुलिस टीम मे अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना लोहाघाट,उ0नि0 विपुल जोशी,हे0का0 सुनील कुमार,का0 कुलदीप सिंह,का0 संजय साहनी,रि0का0 विजेन्द्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत