Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

चंपावत:एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेडी की मासिक बैठक का आयोजन । 20 लोग यूकेडी में हुए शामिल।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 31, 2026

यूकेडी की मासिक बैठक का आयोजन । 20 लोग यूकेडी में हुए शामिल।

पूर्व प्रमुख उषा नलवा बनी मडलक क्षेत्र की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष।

उत्तराखंड क्रांति दल विधानसभा लोहाघाट की मासिक बैठक मंगलवार को उत्तराखंड क्रांति दल के लोहाघाट कार्यालय में हुई l बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी एवं सर्वोच्य केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य प्रहलाद मेहता एवं संचालन जिला महामंत्री रमेश बिष्ट ने किया l बैठक मे 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाने तथा अधिक से अधिक पार्टी सदस्य बनने पर विचार किया गया। बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल लोहाघाट के संरक्षक मंडल के सदस्य गिरधर अधिकारी, के. डी सुतेड़ी, पार्टी जिला उपाध्यक्ष शिवराज बोहरा, लोहाघाट, पाटी, बारांकोट के ब्लॉक अध्यक्ष मयंक ओली, स्वरूप मेहरा, हरीश अधिकारी और पाटी, बाराकोट के ब्लॉक प्रभारी महेश डिक्टीया, नारायण फर्त्याल, सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सौरभ देऊपा, विधानसभा लोहाघाट अध्यक्ष दरबान रजवार , पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा , लोहाघाट कार्यालय प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट, हरसिंह नलवा, रतन सिंह ढेक, खीम सिंह बोहरा, हरीश भंडारी, लक्ष्मन सिंह भंडारी, नीरज बिनवाल सहित बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए l बैठक पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमति उषा नलवा को मड्लक क्षेत्र का महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया, साथ ही साथ 20 लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता लीl सभी लोगों ने गांव-गांव तक उत्तराखंड क्रांति दल की रीती नीति पहुचाने का संकल्प लिया तथा 25 सालों में उत्तराखंड में जिस तरह का भ्रष्टाचार, पेपर लीक एवं उत्तराखंड राज्य खनन माफियाओं ,शराब तस्करों के हत्ते चढ़ा उसको देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति बनायी l

जरूरी खबरें