Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :96% अंकों के साथ इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के पारस बने जिला टॉपर

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

96% अंकों के साथ इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के पारस बने जिला टॉपरकेंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के होनहार छात्र पारस सिंह ने सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 96% अंक हासिल कर जनपद चम्पावत में प्रथम स्थान हासिल किया है। पारस की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार व क्षेत्र वासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाइयां दी। पारस सिंह बाराकोट के काकड़ गांव के निवासी हैं। पारस के पिता राजेंद्र सिंह एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होने के बाद लोहाघाट में परिवार के साथ निवास करते है। पारस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के छात्र भावेश राय ने 91.02 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा संचित राय ने 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के कुल 27 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी छात्र सफल रहे। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जरूरी खबरें