Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्कूटी की टक्कर से राहगीर गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक स्कूटी सहित फरार। घायल हायर सेंटर रेफर

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 23, 2025

पुलिस स्कूटी सवार की तलाश मे।लोहाघाट खेतीखान मुख्य सड़क में सोमवार दोपहर को तेजी से आ रहे स्कूटी सवार ने लोहाघाट के कोली ढेक मे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में नरेंद्र कुमार( 48 )पुत्र जोगाराम निवासी फोर्ति (लोहाघाट) गंभीर रूप से घायल हो गए ।नरेंद्र कुमार ने बताया दो दिन पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। वह हिसाब करने लोहाघाट आए हुए थे। कोली झील के ऊपर मुख्य सड़क में वह पैदल लोहाघाट की ओर आ रहे थे तभी सामने से तेज गति से आ रही गहरे नीले रंग की स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी ।टक्कर लगने से वह बेहोश होकर सड़क में गिर गया। उन्होंने बताया बारिश होने की वजह से सड़क में मदद के लिए कोई नहीं था ।जब 20 मिनट बाद उन्हें होश आया तो सामने से आ रहे मेक्स चालक ने उनकी मदद की और उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया ।जहां डॉक्टर दीक्षा ने उनका उपचार किया डॉक्टर दीक्षा ने बताया घायल के सर पर गंभीर चोटे है तथा पैर में भी गंभीर चोटे आई हुई है। डॉक्टर दीक्षा ने बताया घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया सूचना पर चीता टीम को अस्पताल भेजा गया और घटना की जानकारी ली गई ।कहा चीता पुलिस के द्वारा स्कूटी सवार का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं जल्द आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है । वहीं घटना से घायल के परिजनों में काफी नाराजगी है कहा स्कूटी सवार से दुर्घटना हो भी गई थी तो घायल को अस्पताल लाना चाहिए था उन्होंने पुलिस से स्कूटी सवार का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जरूरी खबरें