Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

सूचना

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट में 7 नवंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव अधिसूचना हुई जारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 2, 2023
  लोहाघाट के पीजी कॉलेज में 7 नवंबर को छात्र संघ के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे इसके लिए गुरुवार को चुनाव अधिसूचना जारी कर दी गई है पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता वह चुनाव प्रभारी डॉक्टर रवि सनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन व चार नवंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री करी जाएगी तथा 5 नवंबर को नामांकन, नाम वापसी व नामांकन पत्रों की जांच करी जाएगी 5 नवंबर को ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी तथा 7 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान होगा तथा अपराह्न 3:00 बजे से मतगणना कराई जाएगी तथा 7 नवंबर को ही चुनाव परिणाम घोषित कर विजेता प्रत्याशियों को शपथ दिलवाई जाएगी प्राचार्य ने कहा छात्र संघ चुनाव को उच्च शिक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देशों वह लिंग दोह कमेटी के नियमों के तहत निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा वहीं चुनाव अधिसूचना जारी होते ही महाविद्यालय में चुनाव सरगर्मियां बढ़ गई है 7 नवंबर को महाविद्यालय के 3500 छात्र-छात्राओं के द्वारा छात्र संघ के 8 पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें