Wednesday 5th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नगर पंचायत पाटी द्वारा कंपैक्ट प्लांट में मिश्रित कूड़ा डालने पर जिला पंचायत ने जताई नाराजगी

पिथौरागढ़:फेसबुक पर बाल अश्लील सामग्री प्रसारित करने वाला नेपाली नागरिक गिरफ्तार

लोहाघाट:सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण में हो रही देरी पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी।

बाराकोट: एसबीआई का पासबुक प्रिंटर खराब ग्राहक परेशान

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति, जिलाधिकारी ने बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही अस्पताल सड़क व थाना गेट के सामने सड़क मे खड़े वाहनों के कटे चालान

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 23, 2026

लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही अस्पताल सड़क व थाना गेट के सामने खड़े वाहनों के कटे चालान

लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुगम बनाने हेतु लोहाघाट पुलिस व यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है। एसपी चंपावत चंपावत रेखा यादव के निर्देश व सीओ चंपावत के पर्यवेक्षण में लोहाघाट नगर के भीतर यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं जाम-मुक्त बनाने हेतु आज विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लोहाघाट एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक महेश प्रसाद के नेतृत्व में यातायात बुलेट पेट्रोलिंग में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक भुवन राम कोहली तथा ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल प्रशांत बोहरा द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने थाना लोहाघाट गेट के समक्ष नो-पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े वाहनों गांधी चौक के सामने यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे वाहनों तथा रामलीला मैदान के पास अस्पताल सड़क में नो-पार्किंग में खड़े नौ वाहनों का चालान कर सख्त चेतावनी दी गई। अपर उप निरीक्षक भूवन राम कोहली ने कहा जनसमस्या व अस्पताल मार्ग की सुगमता हेतु स्थानीय जनता द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि सड़क मे अवैध पार्किंग के कारण यातायात अवरुद्ध हो रहा है

जिससे विशेषकर अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों एवं एंबुलेंस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर चलानी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा टैक्सी चालकों व आम जनता के साथ साथ पंचेश्वर, पुल्ला एवं बाराकोट टैक्सी स्टैंड के चालकों सहित स्थानीय वाहन स्वामियों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा वाहन स्वामी निर्धारित पार्किंग मे ही अपने वाहनों को खड़ा करें। वही लोगो के द्वारा पुलिस से अभियान को नियमित चलाने की मांग की गई है।

जरूरी खबरें