Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन विभाग ने कर्णकरायत मे तार में फंसे सेही (सोल) का रेस्क्यू कर बचाई जान।

चंपावत:पाटी करंट मामले में विद्युत विभाग ने बीएसएनएल के ठेकेदारों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

चंपावत:डीएम ने 134 शिकायतों एवं आवेदनों पर की सुनवाई, पात्र लाभार्थियों के मौके पर बनाए गए आयुष्मान कार्ड

चंपावत:जनता मिलन में उठा ढुंगा बोरा सड़क निर्माण का मामला। आज भी डोलियों में ढोए जा रहे हैं बीमार।

चंपावत:तीन साल बाद भी घिंघारुकोट सड़क के नाम पर इंतजार कंधों पर मरीज, पगडंडी पर जिंदगी और फाइलों में विकास'

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जूताकांड के एक आरोपी को पुलिस ने नौकुचिया ताल से किया गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 14, 2026

जूताकांड के एक आरोपी को पुलिस ने नैनीताल से किया गिरफ्तार।

चंपावत जिले के लोहाघाट में चालक प्रेम राम के गले में जूते की माला डाल कर अपमानित करने के आरोपी आरोपी हरीश सिंह को लोहाघाट पुलिस ने नैनीताल जिले के भीमताल थाना क्षेत्र के नौकुचिया ताल से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया एसपी चंपावत के निर्देश व सीओ निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण मे चालक प्रेम राम को अपमानित करने के मामले में पुलिस के द्वारा चार आरोपियो के खिलाफ एससी/एचसी एक्ट व विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया मामले में लोहाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी हरीश सिंह को शनिवार रात नैनीताल जिले के नौकुचिया ताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लोहाघाट ला गई है। अग्रिम कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष ने कहा अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी टीम मे एडिशनल एसआई संजय जोशी,हेड कांस्टेबल रविंद्र शर्मा, उमेश राज एसओजी शामिल रहे । मामले मे लोग अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

जरूरी खबरें