Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल । 11 आईंएएस के बदले विभाग ।

40 हजार की ले रहा था रिश्वत बागेश्वर में विजिलेंस ने उरेडा अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

टनकपुर: पेयजल पाइपलाइन परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

लोहाघाट:राज्य आपदा मोचन निधि से कमलेडी के आपदा पीड़ित को मिली आर्थिक सहायता

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:20 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार । ऑल्टो सीज।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 26, 2025

20 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार । ऑल्टो सीज।एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसपी के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस ने एसएचओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में 25 नवंबर की देर रात लगभग 10:00 बजे के आसपास लोहाघाट के शिवालय पुल के पास से तीन युवकों को लगभग 20 ग्राम स्मैक के साथ बरामद किया है तथा युवकों की ऑल्टो कार को भी सीज कर दिया गया है। एसएसओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया मंगलवार रात लगभग 10 बजे पुलिस टीम को शिवालय पुल के पास एक ऑल्टो कार UK 03 C 1258 खड़ी नजर आई जिसकी भीतर की लाइट जली हुई थी। पुलिस टीम ने जब कार में देखा तो उसमें तीन युवक नशा करते हुए नजर आए। थानाध्यक्ष ने बताया जब युवकों की तलाशी ली गई तो तीनों युवकों के पास लगभग 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया जिसमें से अखिल निवासी पंचेश्वर बगोटी के पास से 7.179 ग्राम, दीपक चंद्र जोशी निवासी गढ़कोट चंपावत के कब्जे से 5.67 ग्राम ,राहुल विश्वकर्मा निवासी चिड़िया दूंगा बनगांव लोहाघाट के कब्जे से 5.25 ग्राम स्मैक बरामद की। थानाध्यक्ष ने कहा तीनों युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आज तीनों युवकों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ,सब इंस्पेक्टर कुंदन बोहरा ,हेड कांस्टेबल संजय जोशी ,सुनील कुमार व अशोक वर्मा शामिल रहे।

जरूरी खबरें