रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेतीखान में पुलिस ने सुनीं जनसमस्याएं सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
खेतीखान में पुलिस ने सुनीं जनसमस्याएं सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश में आज शुक्रवार 11 सितंबर को थानाध्यक्ष लोहाघाट ओमप्रकाश के द्वारा ग्राम खेतीखान में ग्राम प्रधानो, ग्राम प्रहरी, स्थानीय व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष के द्वारा द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक संवाद किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष लोहाघाट के द्वारा साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, नए आपराधिक कानून, यातायात नियम, बाल श्रम उन्मूलन एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी गई।नागरिकों से साइबर ठगी से सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की गई।तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन,112 आपातकालीन सेवा,1933 नशा मुक्ति हेल्पलाइन , 1090 महिला हेल्पलाइन से अवगत कराया गया। थाना अध्यक्ष ने कहा पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर वक्त आपके साथ है।
विज्ञापन