Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:हर घर नल हर घर जल योजना निर्माण की मांग को लेकर प्रेम नगर वासियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 28, 2025

एक हफ्ते में होगा योजना पर कार्य शुरू। टैंकरों के माध्यम से क्षेत्र में होगी पेयजल आपूर्ति :पवन बिष्ट

कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी।लोहाघाट के प्रेम नगर क्षेत्र के लोग बरसों से पेयजल समस्या के लिए जूझ रहे। पर अभी तक क्षेत्र के लगभग 400 परिवारों को हर घर नल हर घर जल योजना का भी लाभ नहीं मिल पाया। बुधवार को प्रेम नगर वासी खस्टी बल्लभ के नेतृत्व में प्रेम नगर क्षेत्र को हर घर नल हर घर जल योजना से जोड़ने की मांग को लेकर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर से मिल उन्हें ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम को बताया प्रेम नगर में लगभग 400 परिवार निवास करते हैं पर आज तक किसी भी पेयजल योजना से उन्हें जोड़ा नहीं गया है । प्रेम नगर के समस्त परिवार वर्ष भर नदी ,नालों व गधेरो से पानी ढोकर कर अपनी आवश्यकता है पूरी करते आ रहे हैं। कहा क्षेत्र के प्राकृतिक स्रोत सूखने की कगार में है।कहा कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से इस समस्या के समाधान हेतु आग्रह किया गया परंतु उसके बावजूद भी नगर के निवासी आज भी पेयजल की मूलभूत सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों ने बताया उन्हें जानकारी मिली कि हर घर नल हर घर जल योजना के अंतर्गत प्रेम नगर क्षेत्र के लिए लगभग 4:50 करोड रुपए की योजना 2 वर्ष पूर्ण स्वीकृत हुई थी। इस योजना के तहत ट्यूबवेल व पानी की टंकी का निर्माण किया गया लेकिन उसके बाद एक वर्ष से कार्य पूरी तरह बंद है। लोगों की समस्या को एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने काफी गंभीरता से लिया उन्होंने जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट को बुलाकर योजना से संबंधित जानकारी ली तथा जल्द से जल्द योजना निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने प्रेम नगर वासियों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया योजना में ट्यूबवेल व पानी की टंकी का निर्माण कार्य हो चुका है। एक हफ्ते के भीतर क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने व पंप हाउस का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रेम नगर वासियों को टैंकरों के जरिए पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान लोगों ने जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट को भी ज्ञापन दिया ।मामले में प्रेम नगर वासियों ने चेतावनी दी है अगर योजना पर जल्द कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने में मोहन चंद्र पाटनी, जीबी खर्कवाल, गोविंद पाटनी ,हरीश अधिकारी, दीपक अधिकारी ,उमेश जोशी, देव सिंह अधिकारी ,सुरेश जोशी ,जगदीश गढ़कोटी ,हरीश तलनियां, किशोर जोशी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें