रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पैराफिट्स को भाजपा का प्रचार का माध्यम बनाने पर पीडब्ल्यूडी ने जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत को जारी किया
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 2, 2026
पैराफिट्स को भाजपा का प्रचार का माध्यम बनाने पर पीडब्ल्यूडी ने जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत को जारी किया नोटिस।

पीडब्ल्यूडी के पैराफिट्स में भाजपा का प्रचार करने पर यूकेडी विधानसभा अध्यक्ष रजवार ने भी जताई नाराजगी।

जिला पंचायत ने यूकेडी नेता के आरोपो को बताया निराधार।

आजकल पीडब्ल्यूडी की लोहाघाट व पाटी ब्लाक की सड़कों के किनारे बने पैराफिट्स में जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद सिंह अधिकारी के नाम से 2027 विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर भाजपा के स्लोगन लिखे गए है। जिनमें लिखा गया है तीसरी बार धामी सरकार आनंद सिंह अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत। मिशन 2027। अब मामले का लोक निर्माण विभाग लोहाघाट व चंपावत के द्वारा संज्ञान लिया गया । लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के मुताबिक बिना अनुमति के सरकारी संपत्ति में किसी भी पार्टी या अपना प्रचार प्रसार करना या रंग रोगन करना असंवैधानिक है। अधिशासी अभियंता ने बताया जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से लोक निर्माण विभाग लोहाघाट व चंपावत की सड़कों के किनारे बने पैराफिट्स में बिना अनुमति के रंग रोगन किया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया जिसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत को विभाग के द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है।

नोटिस में एक महीने के भीतर विभाग के पैराफिटस व दीवारों को पुरानी स्थिति में लाने को कहा गया है। कहा अगर एक महीने के भीतर पैराफिट्स को पुरानी स्थिति में नहीं लाया गया तो विभाग अग्रिम कार्रवाई करने को मजबूर होगा। नोटिस में यह भी कहा गया है इस प्रकार से रंग रोगन करने से वाहन चालकों का ध्यान भटकने से दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी हुई है। अधिशासी अभियंता ने कहा भविष्य में भी अगर कोई व्यक्ति विभाग की संपत्ति पर कोई राजनैतिक या व्यापारिक प्रचार प्रसार करता है उसके खिलाफ विभाग आवश्यक कार्यवाही करेगा।

वही मामले में यूकेडी के लोहाघाट विधानसभा अध्यक्ष दरबान सिंह रजवार भी सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी संपत्ति में भाजपा का प्रचार करने पर जिला पंचायत पर गहरी नाराजगी जाता चुके हैं। रजबार ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाते हुए कहा जिला पंचायत के मद से भाजपा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है ।

उनके द्वारा भी प्रशासन से मामले मे दोषियों पर व कार्रवाई व जांच की मांग की गई थी। मामले में जिला पंचायत चंपावत ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा जिला पंचायत के द्वारा इस प्रकार का कोई रंग रोगन व प्रचार प्रसार का कार्य लोक निर्माण विभाग के पैराफिट्स में नहीं किया गया है। जिला पंचायत ने कहा यूकेडी नेता के द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है। फिलहाल मामला चर्चाओं में है लोगों का कहना है अब प्रचार प्रसार के लिए सरकारी संपत्ति को भी नहीं बक्शा जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया लोक निर्माण विभाग की संपत्ति पर भाजपा के प्रचार प्रसार का कार्य जिला पंचायत अध्यक्ष के इशारों पर हुआ या किसी अन्य के द्वारा यह प्रचार प्रसार का कार्य किया गया। पर प्रचार जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से किया गया है। जिसको शीतला माता मंदिर, राष्ट्रीय राजमार्ग व रीठा साहिब सड़क में देखा जा सकता है। जिसके लिए विभाग के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत को नोटिस जारी किया गया है। अब देखना है आगे मामला क्या रंग लाता। पैराफिटस से भाजपा का प्रचार प्रसार हटता है या बना रहता है।
