रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मरोड़ाखान क्षेत्र में पैराफिट्स निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल डीएम से जांच की मांग।
Laxman Singh Bisht
मरोड़ाखान क्षेत्र में पैराफिट्स निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल डीएम से जांच की मांग।

बाग़धारा हादसे के बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी। नहीं लिया सबक

लोहाघाट के मरोड़ा खान क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग में स विभाग के द्वारा पैराफिट्स निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य पर लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। लोगों ने कहा सड़क किनारे पैराफिट्स का निर्माण दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किया जाता है जिसके लिए पैराफिट का मजबूत होना नितांत आवश्यक है। लोगों ने बताया मरोड़ाखान क्षेत्र में पैराफिट्स निर्माण कार्य में एनएच विभाग के द्वारा घोर लापरवाही बढ़ती जा रही है लोगों ने के द्वारा बिना बुनियाद के पैराफिट्स का निर्माण कार्य कराया गया है। कहा मिट्टी के ऊपर लोहे का फार्मा रखकर पैराफिट्स निर्माण की औपचारिकता पूरी की गई है।

लोगों ने बताया अगर कोई वाहन अनियंत्रित होकर अगर इन पैराफिट से टकराता है तो यह पैराफिट्स दुर्घटना रोकने में नाकाम साबित होंगे। लोगों ने जिलाधिकारी चंपावत से निर्माण कार्य की जांच करने तथा जिन स्थानों पर क्रॉस बैरियर नहीं लगे हैं क्रॉस बैरल लगाने की मांग की गई है लोगों ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग में बने पैराफिट्स दुर्घटना के वक्त काफी कमजोर साबित हो रहे हैं। बताया बागधारा व बंतोली दुर्घटना में यह पैराफिट्स वाहन की टक्कर को नहीं झेल सके और वाहन सैकड़ो फुट गहरी खाई में समा गए जिनमें सात लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।