रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कलीगांव के राकेश व साल मछियाड़ के मनोज का उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ चयन।
Laxman Singh Bisht
Mon, Jun 1, 2026
कलीगांव के राकेश व साल मछियाड़ के मनोज का उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ चयन।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार के द्वारा सोमवार को पीसीएस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पीसीएस परीक्षा में लोहाघाट क्षेत्र के होनहारों ने अपना डंका बजाया। जहां पुलिस उपाधीक्षक पद पर अदिति पुनेठा ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया तो वही लोहाघाट के कलीगांव निवासी होनहार राकेश कुमार पुत्र नारायण राम का चयन उप शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। इसके अलावा जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम साल मछियाड़ निवासी मनोज सिंह पुत्र कुंदन सिंह का चयन भी उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। दोनों होनहारों ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह शानदार उपलब्धि हासिल की है।

दोनों ही छात्रों के द्वारा देव कोचिंग इंस्टिट्यूट लोहाघाट के संजय देव के दिशा निर्देशन पीसीएस परीक्षा की तैयारी की गई थी। संजय देव ने कहा दोनों ही युवा काफी होनहार है उन्होंने कहा दोनों ही युवाओं ने लोहाघाट क्षेत्र का नाम रोशन किया है उन्होंने दोनों चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दी है। राकेश कुमार व मनोज सिंह के चयन पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं कलीगांव के राकेश कुमार ने राजकीय विद्यालयों से शिक्षा ग्रहण कर यह उपलब्धि हासिल की है ।

राकेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलीगांव से हासिल की तथा इंटर कॉलेज लोहाघाट से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने पीजी कॉलेज लोहाघाट से एमए की डिग्री हासिल की ।इसके बाद राकेश प्रतियोगी परीक्षाओं में जुट गए। वर्तमान में राकेश उत्तराखंड सचिवालय में एआरओ पद पर नियुक्त हैं । इसके अलावा राकेश वीपीडीओ ,सहायक समाज कल्याण अधिकारी कनिष्ठ सहायक आईआईटी रुड़की में कंप्यूटर सहायक परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके हैं। इससे पूर्व भी राकेश लोअर पीसीएस व अपार पीसीएस में इंटरव्यू दे चुके हैं। राकेश के बड़े भाई संजय कुमार राजकीय इंटर कॉलेज डोबाभागू में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं तो उनके छोटे भाई सूरज कुमार उत्तराखंड सचिवालय में एआरओ के पद पर तैनात है। जहां आज लोग अपने बच्चों को पड़ाने के लिए राजकीय विद्यालय से दूरी बना रहे हैं और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयो में भरोसा जाता रहे हैं

तो राकेश ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया है कि राजकीय विद्यालय से पढ़कर भी ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। होनहारों की सफलता पर खुशी जताने में कलीगांव के पूर्व प्रधान नारायण सिंह पुजारी, राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा , जीवन गहतोड़ी, सतीश चंद्र पांडे सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
