Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में मनाया गया रेड क्रॉस दिवस

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में मनाया गया रेड क्रॉस दिवसलोहाघाट महाविद्यालय में सर हेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिवस के अवसर पर आज रेड क्रॉस दिवस का आयोजन किया गया ।आज ही के दिन 8 मई को विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस मनाया जाता है , मानवता को समर्पित रेडक्रोस के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, रक्तदान शिविरों का आयोजन, आपदा प्रबंधन एवं राहत सामग्री वितरण कार्यक्रमों का आयोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम, जागरूकता कार्यक्रम और अनेक कार्यक्रमों का आयोजन रेड क्रॉस के माध्यम से किया जाता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने कहा की रेड क्रॉस अपने सात मूलभूत सिद्धांत - मानवता, तटस्थता, निष्पक्षता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता एवं सार्वभौमिकता पर कार्य करती है । रेड क्रॉस के संयोजक डॉक्टर अभिषेक पंत ने समिति की भूमिका को बताते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस संस्था से जुड़ने का आह्वान किया, इस अवसर पर रेड क्रॉस से जुड़े हुए साहित्य का भी वितरण किया गया, इस अवसर पर डॉक्टर कमलेश शक्टा, डॉक्टर रवि सनवाल,डॉक्टर नीरज कांडपाल, श्रीमती शांति, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक सहित अनेक विद्यार्थी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे

जरूरी खबरें