Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल । 11 आईंएएस के बदले विभाग ।

40 हजार की ले रहा था रिश्वत बागेश्वर में विजिलेंस ने उरेडा अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

टनकपुर: पेयजल पाइपलाइन परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

लोहाघाट:राज्य आपदा मोचन निधि से कमलेडी के आपदा पीड़ित को मिली आर्थिक सहायता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शमशान घाट मार्ग बनने से ग्रामीणों को राहत। जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 29, 2025

शमशान घाट मार्ग बनने से ग्रामीणों को राहत। जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद।

सीएनडीएस ने शमशान घाट तक सीसी मार्ग का किया निर्माण।लोहाघाट के शिवालय पुल के पास सीएनडीएस चंपावत के द्वारा पार्किंग का निर्माण कार्य कराए जाने के कारण श्मशान घाट व समाधि स्थल की ओर जाने वाला मार्ग बंद हो गया था। जिस कारण खूना, बलाई, चिड़िया दूंगा ,बनी गांव क्षेत्र के ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामले में चिड़ियादूंगा के ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह मनराल व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से शमशान घाट मार्ग निर्माण की मांग की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने सीएनडीएस विभाग के अधिकारियों को शमशान घाट तक सीसी मार्ग बनाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएनडीएस विभाग के द्वारा कार पार्किंग से लेकर शमशान घाट तक सीसी मार्ग निर्माण का कार्य कराया गया और ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया। समस्या का समाधान होने पर ग्राम प्रधान विजय मनराल व समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत व सीएनडीएस विभाग चंपावत को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें