Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

सूचना

: लोहाघाट:एसडीएम ने पटाखा व्यापारी के साथ बैठक कर दिए जरूरी दिशा निर्देश 9 से 14 नवंबर तक लगेगा पटाखा बाजार बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने पर होगी कड़ी कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 8, 2023
एसडीएम ने पटाखा व्यापारी के साथ बैठक कर दिए जरूरी दिशा निर्देश 9 से 14 नवंबर तक लगेगा पटाखा बाजार दीपावली पर्व पर लोहाघाट में लगने वाले पटाखा बाजार को लेकर बुधवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने नगर के पटाखा व्यापारियों, नगर पालिका, पुलिस, फायर विभाग व व्यापार मंडल के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए एसडीएम रिंकु बिष्ट ने कहा इस बार पटाखा बाजार लोहाघाट नगर पालिका के जवाहर पार्क मे 9 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक लगेगा इसके लिए सभी पटाखा व्यापारियों का पुलिस के द्वारा चरित्र सत्यापन करने के बाद 9 नवंबर को उनके द्वारा पटाखे बेचने के लाइसेंस जारी किए जाएंगे एसडीएम ने कहा सभी पटाखा व्यापारियों को फायर विभाग के द्वारा दिए गए सुरक्षा मानक अपनाते हुए अपनी दुकानों में पानी , रेता व अग्नि समन यंत्र रखना अनिवार्य होगा निश्चित दूरी पर दुकाने लगाइ जाएंगी तथा प्रतिबंधित व विदेशी पटाखे की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी कोई भी व्यापारी बिना लाइसेंस के पटाखे नहीं बेचेगा पटाखा बाजार के अलावा अन्य जगह में आतिशबाजी की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी कोई भी व्यापारी पटाखा बाजार में पटाखे नहीं जलाएगा एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा पटाखा बाजार सवेरे 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक ही खुलेगा उन्होंने बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वाले व्यापारियों की दुकानों व गोदामो में छापेमारी करने के निर्देश एस ओ लोहाघाट मनीष खत्री को दिए तथा फायर प्रभारी जगदीश तिलाड़ा को फायर ब्रिगेड के वाहन व फायर कर्मियों को पटाखा बाजार में रखने के निर्देश दिए साथ ही व्यापारियों को भी नियमों का पालन करने के कड़े निर्देश दिए एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा नियमों का पालन न करने वाले पटाखा व्यापारीयो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी इसके अलावा एसडीएम ने दीपावली पर्व में सुरक्षा व यातायात को देखते हुए एसओ लोहाघाट मनीष खत्री को जरूरी दिशा निर्देश दिए बैठक में तहसीलदार विजय गोस्वामी,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय, ईओ प्रियंका रेकवाल ,तहसीलदार विजय गोस्वामी, एसआई हेमंत वह पटाखे व्यापारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें