बड़ी खबरें
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश। चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त। लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली 84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज
Trending
# आज की खबर # Latest news # Latest news # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर # Kal Ka Mousam, Kal Ka Mousam 2025, Kal Ka Mousam # Mandi bhav today, Mandi Bhav, Rajasthan Mandi Price, Haryana Mandi Bhav, Kapas ke Bhav, narma ka bhav, Mandi Bhav Today, Mandi Rate, today mandi bhav, latest price, breaking news, Mandi Bhav Today, Mandi Bhav Today 2024, आज का मंडी भाव, mandi bhav today, mandi bhav rajasthan, mandi bhav betul, mandi bhav indore, mandi bhav Sirsa, mandi bhav # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर", " # Haryana , Rain Alert

Color Heading... : लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Jul 08, 2026 04:01 am 0 views
लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत खूनाबोरा में लगा जन-समस्या निवारण शिविर

सेवा पखवाड़ा: डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार 4 से 18 जुलाई तक संचालित 'सेवा पखवाड़ा' अभियान के अंतर्गत 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के तहत विकासखंड लोहाघाट की ग्राम पंचायत भूमलाई के खूनाबोरा में जन-समस्या निवारण एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की, जबकि दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी सहित अन्य गणमान्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ा जाए।शिविर में 24 विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई तथा मौके पर ही लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर के दौरान कुल 109 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा एवं औषधि वितरण, कृषि विभाग द्वारा कृषि संबंधी जानकारी एवं उपकरण उपलब्ध कराए गए। साथ ही विभिन्न प्रमाण-पत्रों के निर्गमन, खाता-खतौनी में नाम दर्ज करने सहित अन्य जनसेवाओं का भी मौके पर निस्तारण किया गया।शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों से जुड़े लगभग 25 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पेयजल, विद्युत, सड़क, पुल एवं कलवर्ट निर्माण, पौराणिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण, विद्यालयों में फर्श निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित प्रार्थना-पत्र शामिल रहे।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।ग्राम पाटन-पाटनी की श्रीमती ममता ने अपने पुत्र का जन्म प्रमाण-पत्र बनाए जाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट ने ग्राम बलाई स्थित माँ भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा दीवार निर्माण एवं ओपन जिम की स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिस पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।ग्राम बसान की प्रधान श्रीमती राधिका देवी ने खालगड़ा-कोट-बसान मोटर मार्ग की मरम्मत एवं डामरीकरण का प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिविर में नवीन बोहरा के द्वारा 'अपना स्कूल, अपनी जमीन' कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की पूर्व भूमि को मालिकाना हक दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की बात की गयी । इसके अतिरिक्त वर्ष 2008 से बाधित पेयजल योजना के पुनर्संचालन तथा अनिल जोशी की ऋषिकेश्वर मंदिर में रेलिंग एवं टिन शेड निर्माण की मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक प्रशासन एवं सरकारी योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ऐसे क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आगामी शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे ने कहा कि शिविरों के माध्यम से सरकार दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिन विषयों पर शासन स्तर पर निर्णय अपेक्षित होगा, उन्हें प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महेश बोहरा (भय्यू )के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महराना,प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सतीश पाण्डेय, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, चंद्रशेखर बगोली, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, सचिन जोशी, भाजपा नेता नवीन बोहरा,उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डांगर, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार , एसडीओ नेहा चौधरी,

मुख्य शिक्षा अधिकारी मानसिंह, बीडीओ कविंद्र सिंह रावत,अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:पॉक्सो केस में कमल रावत को हाईकोट से मिली क्लीन चिट कोर्ट ने रावत को किया बरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट:सोलर लाइट से जगमगाया बोट हाउस क्षेत्र। सभासद के प्रयास लाए रंग।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत :एसडीआरएफ ने दयुरी मे 100 मीटर गहरी खाई से अज्ञात शव किया बरामद

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

रिपोर्ट:जगदीश जोशी

Live

लोहाघाट:कैप्टन आर0 एस0 देव को राज्यपाल ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

संबंधित खबरें

पेज 1 / 2191