Monday 20th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बस्तिया मे खाई में गिरी कार चार घायल लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

टनकपुर:अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन

लोहाघाट:शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

टनकपुर :रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू

चंपावत:बेलखेत में क्वैराला नदी पर स्पान पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शहीद हवलदार हयात राम की स्मृति में 'शहीद सम्मान यात्रा' उनके पैतृक गांव मऊ पहुंची, आंगन की पवित्र मिट्टी संग्

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

शहीद हवलदार हयात राम की स्मृति में 'शहीद सम्मान यात्रा' उनके पैतृक गांव मऊ पहुंची, आंगन की पवित्र मिट्टी संग्रहितजनपद के वीर सपूत शहीद हवलदार हयात राम की अमर स्मृति को अक्षुण्ण रखने हेतु बुधवार को शहीद सम्मान यात्रा उनके पैतृक गांव मऊ, विकासखंड बाराकोट पहुंची। इस भावपूर्ण अवसर पर, शहीद के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनके आंगन की पवित्र मिट्टी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ संग्रहित किया गया।शहीद हवलदार हयात राम के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेड्स द्वारा शहीद को भव्य सलामी दी गई। इस दौरान, शहीद वीर नारी श्रीमती उजाली देवी और उनके पुत्र व पुत्रवधू द्वारा नम आँखों से उनके पवित्र आंगन की मिट्टी को एक ताम्र कलश में सौंपा गया।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त) कर्नल उमेद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हम शहीद हयात राम के पैतृक घर से उनके आंगन की पवित्र मिट्टी को ताम्र कलश में रख रहे हैं। यह मिट्टी भावी पीढ़ियों के लिए राष्ट्र प्रेम और बलिदान की अक्षय प्रेरणा का स्रोत बनेगी।"संग्रहित की गई इस पवित्र मिट्टी को बाद में देहरादून में निर्मित हो रहे भव्य सैन्य धाम में स्थापित किया जाएगा। यह सैन्य धाम उत्तराखंड के सभी शहीदों के घरों की पवित्र मिट्टी से निर्मित किया जा रहा है, जो राज्य के शहीदों को समर्पित एक अनुपम स्मारक होगा।इस अवसर पर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त) कर्नल उमेद सिंह ने वीर नारी श्रीमती उजाली देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और प्रशासन की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जरूरी खबरें