Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जनकांडे लाइब्रेरी स्किल सेंटर में नशा मुक्ति अभियान समाजसेवी राज भट्ट व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 22, 2025

जनकांडे लाइब्रेरी स्किल सेंटर में नशा मुक्ति अभियान समाजसेवी राज भट्ट व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग आज सोमवार को चंपावत जिले के मध्य गंगोल के जनकांडे स्थित लाइब्रेरी और स्किल सेंटर में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों ,समाजसेवियों व युवाओं ने प्रतिभाग किया । नशा मुक्ति अभियान के तहत जूनियर व सीनियर वर्ग की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के युवाओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एलारा ग्रुप लंदन के सीईओ समाजसेवी राज भट्ट व जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों के द्वारा युवाओं के द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना की कहा आज नशा समाज के लिए अभिशाप बन चुका है नशे जैसी बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सब ने मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम मे सुरेश सुयाल पलायन आयोग के सदस्य, राकेश थपलियाल उत्तरांचल उत्थान परिषद महामंत्री, गोविंद बोहरा जी, जनकांडे जिला पंचायत के सदस्य अशोक मेहरा , खरही जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा , भोला बोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के संयोजक नीरज बोहरा ने क्षेत्र के समस्त युवा विनोद माहरा , मुकुल माहरा, नरेश माहरा , भीम आर्या, नीरज माहरा ,राहुल , किशोर माहरा व युवाओं को धन्यवाद दिया नीरज भोर ने कहा आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।

जरूरी खबरें