Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: सोनिया आर्य ने तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त अनामिका बिष्ट को दी बधाई और शुभकामना

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 9, 2025

अनामिका बिष्ट से मिलने व बधाई देने पहुंची घर।वर्ष 2024की तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त सोनिया आर्य वर्ष 2025 की पुरस्कार विजेता 15 वर्षीय अनामिका बिष्ट से मिलने उनके घर पहुंची और अनामिका को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने की शुभकामनाएं व बधाई दी । सोनिया आर्य ने कहा अनामिका ने इतनी छोटी उम्र में खेल के क्षेत्र में क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है और वह इस पुरस्कार की सच्ची हकदार है में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। आगे भी वह इसी प्रकार क्षेत्र ,प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। जहां इस वर्ष खेल के क्षेत्र में अनामिका बिष्ट को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया तो वहीं वर्ष 2024 में योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सोनिया आर्य को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।वर्तमान समय में योग अनुदेशिका सोनिया आर्या लोहाघाट में महिलाओं को योग के माध्यम से न केवल उनके विकारों पर योगाभ्यास करा रही हैं बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बना रहीं हैं।अब तक उन्होंने लोहाघाट की 350 से भी अधिक महिलाओं को योगाभ्यास करा चुकी हैं।इसके साथ ही वे समय समय पर लोगों के मध्य जाकर उन्हें योग के लिए प्रेरित करती रहती हैं और एक लेखिका होने के नाते सोनिया वर्तमान समय में उन नए कलमकारों को भी साहित्यिक मंचों से जोड़ रही हैं जो कलमकार अपनी लेखन क्रिया को किसी वज़ह से कोई मुकाम नहीं दे पाते हैं।उन्होंने चंपावत जिले कई महिला कलमकारों को मंच प्रदान करवाया।अभी वे कुमाऊनी भाषा को बचाने के लिए कार्य कर रही हैं।जिसमें उनका मानना है कि हमें अपने बड़े बुजुर्गों के मध्य जाकर ही, कुमाऊनी भाषा को बचाने वे अहम भूमिका निभा सकते हैं।इससे बड़े बुजुर्गों को अच्छा महसूस होगा और वे इसे अपनी भागीदारी समझते हुए अपना पूरा सहयोग भी देंगे।

जरूरी खबरें