Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ओपीएस के स्पर्श राय व मानस पांडे ने एनडीए लिखित परीक्षा की उत्तीर्ण।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 11, 2026

ओपीएस के स्पर्श राय व मानस पांडे ने एनडीए लिखित परीक्षा की उत्तीर्ण।

चंपावत जिले के लोहाघाट नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट के दो होनहार छात्रों स्पर्श राय सुपुत्र मंजरी राय एवं संजय राय व मानस पांडे सुपुत्र जया पांडे एवं चंद्रशेखर पांडे ने नेशनल डिफेंस अकैडमी( एनडीए) की लिखित परीक्षा को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किया है। दोनों ही छात्रों ने इसी वर्ष कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा भी दी है और अपनी मेहनत अनुशासन एवं लगन से विद्यालय तथा अपने परिवार का नाम ऊंचा किया है। दोनों होनहार छात्रों की शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।

विद्यालय के प्रबंधक लोकेश पांडे , प्रधानाचार्य राहुल जोशी सहित समस्त शिक्षक गण ,कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विद्यालय परिवार ने स्पर्श राय एवं मानस पांडे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी एसएसबी इंटरव्यू तथा कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी हैं और सभी ने विश्वास जताया है दोनों छात्र आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे तथा देश सेवा के अपने सपनों को अवश्य साकार करेंगे।

जरूरी खबरें