रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।
Laxman Singh Bisht
पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

किसानों की प्रशासन से नुकसान का मुआवजा देने की मांग। कुंतलो के हिसाब से बर्बाद हुए आम व लीची के फल।

आज मंगलवार शाम 4:00 बजे बाद लोहाघाट के पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में लगभग पौन घंटे आए भयंकर तूफान ने काश्तकारों के आम और लीची के फलों और पेड़ों को भारी नुकसान पहुचाया है। पंचेश्वर घाटी में आम और लीची के बगीचे के स्वामी ओंकार सिंह धोनी ने बताया कि अचानक आज शाम 4:00 बजे बाद आए भयंकर तूफान से उनके लीची व आम के पेड़ों की टहनियों फलों सहित टूट गई है जिससे फलों और पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है।

धोनी ने बताया तूफान से पेड़ों में लगे लगभग तीन से चार कुंतल आम भी टूट कर गिर गए हैं। उन्होंने बताया वही पंचेश्वर के ग्राम भकुन्डा़ में काश्तकार तेज सिंह, वीर सिंह सामंत के भी आम के फलों को काफी नुकसान हुआ है, उन्नत काश्तकार मोहन चंद्र पंत, श्याम पंत, जयदत्त पंत के साथ साथ अन्य किसानों के भी आम के फलों को काफी नुकसान हुआ है। धोनी ने बताया कुंतलों के हिसाब से आम के फल समय से पूर्व टूट कर गिर गए हैं जिस कारण पंचेश्वर घाटी क्षेत्र के काश्तकार काफी मायूस हो गए है। समस्त किसानों ने प्रशासन से जल्द मौके का मुआयना कर काश्तकारों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है ।

धोनी ने बताया राजस्व विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है कहां घाटी क्षेत्र में आम और लीची किसानो की आजीविका का बड़ा माध्यम है पर तूफान ने किसानों की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने बताया इसके अलावा दो दिन सेड को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा घाटी क्षेत्र में किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।


विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत