Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:खेती में अखंड रामायण पाठ का समापन। भंडारे का हुआ आयोजन

लोहाघाट:पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड मे खुला कलमठ दुर्घटना को दे रहा दावत कलमठ में गिरकर बच्चा घायल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 379 पदों पर निकाली सीधी भर्ती।

लोहाघाट:भव्य देवीरथ यात्रा के साथ 4 दिवसीय कालेशन देवी महोत्सव का समापन। मां भगवती व महा काली के निकले डोले

लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ के शिक्षकों व छात्रों ने मेला स्थल में चलाया स्वच्छता अभियान।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ के शिक्षकों व छात्रों ने मेला स्थल में चलाया स्वच्छता अभियान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 21, 2026

पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ के शिक्षकों व छात्रों ने मेला स्थल में चलाया स्वच्छता अभियान।

मेले के बाद मेला स्थल में फैला था कूड़ा कचरा । प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश।

लोहाघाट के सीमावर्ती पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा आज मंगलवार को प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह छतोला के नेतृत्व में मेला स्थल में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।विद्यालय के समीप स्थित स्थानीय ब्रह्म देवता मंदिर परिसर में आयोजित मेले के उपरांत परिसर में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन एवं अन्य कूड़ा-कचरा फैला हुआ था। विद्यालय परिवार ने विद्यालय समय के बाद स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र से कूड़ा-कचरा एकत्रित किया और पूरे परिसर को स्वच्छ एवं साफ किया।प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह छतोला ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना विद्यालय का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियानों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का विकास होता है।

स्वच्छता अभियान में प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह छतोला के साथ परीक्षा प्रभारी बृजेश सिंह ढेक, जगदीश चंद्र जोशी, नवीन भट्ट, कमलेश जोशी, नीरज नाथ, जीवन बोहरा, श्रीमती रुचि पाटनी, श्रीमती ललिता वर्मा सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

जरूरी खबरें