रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी की मांग लोहाघाट पॉलिटेक्निक के टीचरों ने किया कार्य बहिष्कार ।
Laxman Singh Bisht
आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी की मांग लोहाघाट पॉलिटेक्निक के टीचरों ने किया कार्य बहिष्कार ।
लोहाघाट तक पहुंची दरोगा कांड आँच।

देहरादून में उत्तराखंड पुलिस के एक दरोगा के द्वारा परीक्षा के दौरान उसके पुत्र को नकल करने से रोकने पर राजकीय पॉलिटेक्निक पिट्ठूवाला देहरादून के परीक्षा कक्ष में घुसकर टीचरों के साथ अभद्रता व मारपीट की गई थी। मामले में प्रदेश के समस्त राजकीय पॉलिटेक्निक के शिक्षकों व कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। आज मंगलवार को उत्तराखंड पॉलिटेक्निक टीचर्स एसोसिएशन (उपटा) के आह्वान पर। रा0 पॉलिटेक्निक लोहाघाट में भी प्राचार्य धर्मेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में समस्त टीचरो व स्टाफ ने शिक्षकों के साथ परीक्षा कक्ष में घुसकर मारपीट व अभद्रता करने वाले पुलिस के दरोगा की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। समस्त शिक्षकों ने कहा इस प्रकार से विद्यालय में घुसकर कानून की रक्षा करने वाले ही शिक्षकों पर हमला कर रहे हैं जिस कारण टीचर सुरक्षित नहीं है ।उन्होंने कहा जब तक आरोपी दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व गिरफ्तारी नहीं हो जाती है उपटा के नेतृत्व में शिक्षको व स्टाफ का विरोध रहेगा। समस्त शिक्षकों ने कहा आज एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया है ।उन्होंने कहा उपटा के निर्देश के तहत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। मामले को लेकर समस्त शिक्षकों को पॉलिटेक्निक स्टाफ में गहरा आक्रोश है उन्होंने घटना को शर्मनाक बताया। विरोध प्रदर्शन करने में अनिल रौतेला, मयंक बिष्ट, गीतिका पुनेठा,कमलेश कुमार, सोनू कुमार निशा गौतम, सुमन लड़वाल, वसीम अहमद, पुनीत चौहान, किरन कोहली, विवेक मौर्य, हर्षिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।