रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सभासद के प्रयासों से सोलर लाइटों से जगमगाया ठाडाढूंगा वार्ड
Laxman Singh Bisht
Mon, Apr 6, 2026
सभासद के प्रयासों से सोलर लाइटों से जगमगाया ठाडाढूंगा वार्ड

लोहाघाट नगर पालिका क्षेत्र का ठाडाढूंगा वार्ड का एक हिस्सा लंबे समय से रात में अंधेरे में डूबा रहता था । जिस कारण वार्ड वासियों को रात में कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था। वार्ड वाशियो की समस्या के समाधान के लिए सभासद योगेश जोशी के द्वारा प्रयास शुरू किए गए और उनके प्रयास सफल हुए। सभासद के प्रयासों से वार्ड के विभिन्न स्थानों पर जहाँ पर लंबे अन्तराल से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नही थी वहां पर नगर पालिका के सहयोग से सोलर लाइट लगाई गई है। जिनमे प्राचीन जल स्रोत भी शामिल है। सभासद योगेश जोशी ने बताया रात में अंधेरा होने की वजह से इस क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती थी। जंगल से सटा इलाका होने के कारण गुलदार का भय भी बना रहता था।

उन्होंने बताया वार्ड वासियों की समस्या को देखते हुए वार्ड के विभिन्न स्थानो में 8 सोलर लाइट स्थापित की गई है तथा अन्य स्थानों में भी सोलर लाइट लगाने का प्रयास किया जा रहे हैं। सभासद जोशी ने सहयोग के लिए नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी एवम समस्त वार्डवासियों को धन्यवाद दिया है। तो वहीं वार्ड भाषण वर्षों बाद समस्या के समाधान के लिए अपने सभासद योगेश जोशी को भी धन्यवाद दिया है।
