Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पंचेश्वर स्टैंड के चालकों का पार्किंग में जाने से इनकार प्रशासन ने उलझाया मामला। टैक्सी चालकों का प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 4, 2026

पंचेश्वर स्टैंड के चालकों का पार्किंग में जाने से इनकार प्रशासन ने उलझाया मामला।

प्रशासन की एक तरफा कार्यवाही के खिलाफ टैक्सी चालकों का प्रदर्शन।

जबरन भेजने पर आंदोलन की दी चेतावनी। प्रशासन पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप।

रोसाल , पंचेश्वर मडलक की टैक्सियों का संचालन भी पंचेश्वर स्टैंड से करने की मांग।

टैक्सी चालकों का आरोप कुछ व्यापारियों के दबाव पर प्रशासन कर रहा है कार्य।लोहाघाट नगर के पर्यटक आवास गृह के पास दो मंजिला पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है ।प्रशासन के द्वारा पंचेश्वर स्टैंड की टैक्सियों को पार्किंग में खड़ा करने का निर्णय लिया था ।जिस पर पंचेश्वर स्टैंड के टैक्सी चालकों की एसडीएम लोहाघाट के साथ वार्ता हुई। गुमदेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन सिंह धोनी ने कहा वार्ता में एसडीएम लोहाघाट के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि लोहाघाट के स्टेशन बाजार में खड़ी रहने वाली पंचेश्वर , रोसाल व मडलक की टैक्सियों का संचालन भी पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से किया जाएगा और उन्हें भी उक्त पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। धोनी ने बताया इस निर्णय पर पंचेश्वर स्टैंड के सभी टैक्सी चालकों ने सहमति जताते हुए अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने का निर्णय लिया था। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष धोनी व टैक्सी चालकों ने बताया आज सुबह प्रशासन ने तहसीलदार व थाना अध्यक्ष लोहाघाट के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पंचेश्वर स्टैंड में भेजा गया ।उन्होंने कहा प्रशासन और पुलिस के द्वारा उन्हें जबरन पार्किंग में भेजा जा रहा था तथा उनका प्रतिदिन ₹500 चालान करने की धमकी दी जा रही थी।जिसका स्टैंड के सभी टैक्सी चालकों ने विरोध किया टैक्सी चालकों ने कहा जब तक स्टेशन बाजार में खड़ी रहने वाली टैक्सियां पंचेश्वर स्टैंड से संचालित नहीं होगी तब तक वह पार्किंग में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा प्रशासन अपने किए वादे से मुकर रहा है जबकि एसडीएम लोहाघाट के द्वारा उन्हें ठोस आश्वासन दिया गया था। यूनियन अध्यक्ष मदन धोनी व टैक्सी संचालकों ने कहा कुछ व्यापारियों के दबाव पर प्रशासन सिर्फ उन पर पार्किंग में जाने का दबाव बना रहा है ।प्रशासन के द्वारा उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है ।टैक्सी चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर प्रशासन उन्हें जबरन पार्किंग में भेजता है तो स्टैंड के टैक्सी चालक आंदोलन शुरू कर देंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की रहेगी। उन्होंने कहा प्रशासन स्टेशन बाजार में खड़े रहने वाले पंचेश्वर रौसाल व मडलक की टैक्सियों का संचालन भी पंचेश्वर स्टैंड से करे तभी वह कुमाऊ मंडल विकास निगम की पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगे अन्यथा वह किसी भी हालत में पार्किंग में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा प्रशासन कुछ व्यापारियों के दबाव में चार स्टैंड की टैक्सियों को स्टेशन से सवारी भरने की इजाजत दे रहा है और उनसे उनके वाहनों को पार्किंग में खड़ी करने के निर्देश दे रहा है कहा नियम सबके लिए एक हो। फिलहाल प्रशासन की एक तरफा कार्रवाई से मामला उलझ गया है। प्रशासन के रवैए के खिलाफ पंचेश्वर स्टैंड के टैक्सी चालकों में गहरी नाराजगी है आज मामले को लेकर काफी देर हंगामा होता रहा। कुल मिलाकर प्रशासन की कार्य प्रणाली के चलते करोड़ों रुपए की लागत से बनी पार्किंग का संचालन फिलहाल खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। जबकि प्रशासन की तरह से 2 फरवरी से पार्किंग को संचालित करने के दावे किए थे। नाराजगी जताने में संजय सिंह ,पुष्कर सिंह ,कमल डांगी ,नरेंद्र सिंह ,नवीन सिंह, मोहन भंडारी ,आनंद सिंह ,मदन धोनी ,मनोज धोनी ,कुंदन धोनी प्रवीण सिंह दिनेश कुमार राजेंद्र प्रसाद , ईश्वरी दत्त , रोशन कुमार सहित कई टैक्सी चालक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें