Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीआईसी जानकीधार के पांच मेधावी बच्चों का मुख्यमंत्री मेधावी योजना में चयन।

दून:फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

पाटी : कांडा में लगा पशु चिकित्सा शिविर, लम्पी स्किन डिजीज के विरुद्ध चला टीकाकरण अभियान

लोहाघाट:पुलहिंडोला में बीएसएनल का टावर जनता के लिए बना मुसीबत दुर्घटनाओं का हो रहा अंदेशा।

हल्द्वानी: पाटी का युवक हल्द्वानी में गिरफ्तार सेना की फर्जी वर्दी मे इंस्टाग्राम पर खुद को बता रहा था सेना का मेजर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पुलहिंडोला में बीएसएनल का टावर जनता के लिए बना मुसीबत दुर्घटनाओं का हो रहा अंदेशा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 2, 2026

पुलहिंडोला में बीएसएनल का टावर जनता के लिए बना मुसीबत दुर्घटनाओं का हो रहा अंदेशा।

लोगों की प्रशासन से टावर को हटाने या सुरक्षा देने की मांग।

शिकायत के बावजूद बीएसएनएल के अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पुलहिंडोला क्षेत्र में साधन सहकारी समिति दुमदाई के पास लगा बीएसएनल का टावर जनता के लिए मुसीबत बन गया है। क्षेत्र के बृजेश चंद्र जोशी ने बताया बीएसएनएल के इस टावर से अब दुर्घटनाओं का अंदेशा हो रहा। विभाग के ठेकेदार के द्वारा टावर के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार फट गई है जिस कारण टावर के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो चुका है। उन्होंने बताया अगर जल्द मामले का संज्ञान नहीं लिया गया तो टावर से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बृजेश चंद्र जोशी ने कहा उनके द्वारा कई बार बीएसएनएल के अधिकारियों से मामले को लेकर संपर्क किया गया तथा टावर से होने वाले खतरे के बारे में जानकारी दी गई पर आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा अगर टावर से कोई भी घटना या दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी बीएसएनएल के अधिकारियों व प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसएनएल के द्वारा टावर की सुरक्षा को लेकर थोड़ा बहुत कार्य किया पर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सुरक्षा दीवार फट गई है तथा भूस्खलन से टावर के गिरने का खतरा पैदा हो गया जिस कारण टावर के आसपास बने भवनों को बड़ा खतरा पैदा हो गया। उन्होंने बीएसएनल व प्रशासन से टावर को हटाने या समुचित सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। तथा टावर से होने वाले रेडिएशन से इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों में चिड़चिड़ापन की समस्या पाई जा रही। उन्होंने कहा जन सुरक्षा व स्वास्थ्य को देखते हुए बीएसएनल अपने टावर को आबादी क्षेत्र से दूर लगाएं। उन्होंने ठेकेदार की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें