रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:वर्कशॉप से मात्र 3 किलोमीटर चल रोडवेज बस अड्डे में खराब हुई बस। यात्री रहे परेशान
Laxman Singh Bisht
वर्कशॉप से मात्र 3 किलोमीटर चल रोडवेज बस अड्डे में खराब हुई बस।
रुक नहीं रहा है उत्तराखंड परिवहन निगम के बसो के खराब होने का सिलसिला।
बीच रास्ते में यात्री होते हैं परेशान दर्जन भर बसो की सख्त आवश्यकता।

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का बीच रास्ते में खड़े होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। परिवहन निगम के सबसे पुराने डिपो में से लोहाघाट डिपो के हाल बद से बदतर होते जा रहे हैं। डिपो में बसों की भारी किल्लत चल रही है। तो वही आज शुक्रवार को लोहाघाट के छमनिया स्थिति वर्कशॉप से हल्द्वानी जाने के लिए निकली हुई लोहाघाट डिपो की बस मात्र 3 किलोमीटर चलकर लोहाघाट के बस अड्डे पहुंचकर खराब होकर खड़ी हो गई। जिस कारण हल्द्वानी जाने वाली यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस के खराब होने पर यात्रियों ने गहरी नाराजगी जताई है। लोगों ने कहा रोडवेज की बसें आए दिन बीच रास्ते में खराब होकर खड़ी हो जाती हैं कई बसें दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुकी है। लोगों ने शासन प्रशासन से लोहाघाट डिपो को नई बसे देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी जाने वाली इस बस को वर्कशॉप में चेक करके भेजा था इसके बावजूद भी लोहाघाट बस अड्डे पहुंचने तक बस के क्लच में खराबी आ गई जिस कारण बस आगे का सफर नहीं कर पाई। वर्कशॉप से आए मैकेनिकों के द्वारा बस को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक वर्कशॉप में भी स्पेयर पार्ट्स की भारी कमी बनी रहती है जिस कारण बसों के रखरखाव में काफी दिक्कतें आती हैं। लोग सरकार से खस्ता हाल होते जा रहे लोहाघाट डिपो की सुध लेने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा अगर जल्द ही लोहाघाट डिपो को जल्द नई बसे नहीं दी गई तो डिपो की स्थिति और बदतर हो जाएगी। डिपो में बसों की कमी के चलते कई रूटों में बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिस कारण लोगों को कई समस्या उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।