Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

सूचना

: लोहाघाट:पोतियों का आधार कार्ड बनाने के लिए भटकती रही बुजुर्ग महिला प्रिंटर खराब होने से पिछले 10 दिनों से लोहाघाट पोस्ट ऑफिस में नहीं बन पा रहे हैं आधार कार्ड, लोग परेशान

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 1, 2023
  लोहाघाट डाकघर में एक बार फिर से आधार कार्ड बनाने वाली मशीन का प्रिंटर पिछले 10 दिनों से खराब पड़ा है जिस कारण लोहाघाट डाकघर में आधार सेवा पिछले 10 दिनों से ठप पड़ी है जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से आने वाले लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं जिसके चलते लोग काफी परेशान है जिस कारण लोगों का धन के साथ-साथ समय भी बर्बाद हो रहा है पर डाक विभाग को लोगों की समस्या नजर नहीं आ रही है डाककर्मी आधार मशीन खराब होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं वहीं बुधवार को नसखोला गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेवती देवी अपनी दो पोतियों कोमल व चांदनी के साथ लोहाघाट डाकघर में अपनी पोतियो के आधार कार्ड को अपडेट कराने लोहाघाट डाकघर पहुंची पर आधार मशीन खराब होने से उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा बुजुर्ग महिला दिनभर डाकघर व सीएससी सेंटरों के चक्कर काटती रही बुजुर्ग महिला ने कहा बड़ी मुश्किल से समय निकालकर वह इतनी दूर से अपनी पोतीयो के साथ लोहाघाट डाकघर पहुंची पर डाक कर्मियो ने मशीन खराब होने की बात कह कर अगले हफ्ते आने की बात कही है वही डाकघर के प्रभारी पोस्ट मास्टर दान सिंह राणा ने बताया आधार मशीन का प्रिंटर पिछले 10 दिनों से खराब पड़ा है जिसे ठीक करने पिथौरागढ़ भेजा गया है सोमवार तक ठीक होने की उम्मीद है वही डाक विभाग के सुपरिंटेंडेंट प्रकाश उपाध्याय ने पिथौरागढ़ से फोन वार्ता में जानकारी देते हुए बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं है उन्होंने कुछ दिन पहले ही लोहाघाट डाकघर को नया प्रिंटर दिया था पर यह इतनी जल्दी कैसे खराब हो गया उपाध्याय ने बताया मामला अब उनके संज्ञान में आया है जल्द ही प्रिंटर को ठीक कर लोहाघाट डाकघर की आधार सेवा सुचारु कर दी जाएगी तथा लोहाघाट डाकघर को पासबुक भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी उपाध्याय ने बताया जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी मालूम हो आए दिन लोहाघाट डाकघर की आधार मशीन खराब हो जाती है जिस कारण लोग आधार कार्ड बनाने व अपडेट करवाने के लिए आए दिन डाकघर के चक्कर पर चक्कर लगाते नजर आते हैं पर डाक विभाग को लोगों की समस्या नजर नहीं आती है लोगों ने डाक विभाग से आधार सेवा को दुरुस्त करने की मांग करी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें