रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।
Laxman Singh Bisht
नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू।
कल बकरी चरा रही छात्रा पर किया था हमला।

एसडीओ के नेतृत्व में चला रेस्क्यू अभियान। ट्रेंकुलाइज किया गया गुलदार
ट्रैप कैमरा लगाने के दौरान पुराने घर के भीतर नजर आया गुलदार।

छोड़े गए पुराने भवनो को ठिकाना बना रहा है गुलदार।

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लाक के नाकोट ग्राम सभा के पटोली ग्राम सभा में एक पुराने घर में घुसे गुलदार का वन विभाग के द्वारा आज गुरुवार को सफल रेस्क्यू किया गया। एसडीओ नेहा चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू अभियान में वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सकों के सहयोग से गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया और पिंजरे में बंद कर लोहाघाट वन विभाग कार्यालय लाया गया। गुलदार के द्वारा कल इसी ग्राम सभा में बकरी चरा रही छात्रा पर हमला किया गया था। एसडीओ वन विभाग नेहा चौधरी ने बताया छात्रा पर हमले की सूचना के बाद आज वन विभाग की टीम गुलदार प्रभावित गांव में कैमरा ट्रैप लगा रही थी तभी टीम को लक्ष्मण सिंह भंडारी के पुराने भवन में यह गुलदार नजर आया। एसडीओ नेहा चौधरी ने बताया इसके बाद वन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने पशु चिकित्सक के सहयोग से गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया गया। उन्होंने बताया गुलदार को पिंजरे में कैद कर वन विभाग कार्यालय लोहाघाट लाया गया है। जहां पशु चिकित्सकों के द्वारा उसका उपचार किया जाएगा तथा उसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गुलदार को रेस्क्यू सेंटर छोड़ा जाएगा ।गुलदार को बन बीट अधिकारी रोहित मेहता के द्वारा ट्रेंकुलाइज किया गया। एसडीओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा बच्चों को अकेला ना छोड़े तथा अकेले जंगलों में न जाए उन्होंने बताया कहीं भी जाना है झुंड में हल्ला करते हुए निकले तथा गांव के पुराने भवनों में भी सतर्कता बरते हैं। वही पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह व ग्रामीणों ने बताया अभी भी क्षेत्र में दो-तीन गुलदार और घूम रहे हैं। वही गुलदार को देखने गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मालूम हो 2 दिन पूर्व भी है गुलदार गौशाला में घुसा नजर आया। अब गुलदार गांव में छोड़े गए पुराने भवनो को अपना ठिकाना बना रहा है।टीम मे लोहाघाट रेंजर रमेश जोशी, बन दरोगा अजय, बन बीट अधिकारी पीयूष सिंह, बन बीट अधिकारी रोहित मेहता, बन बीट अधिकारी कमलेश, बन दरोगा शिवानी खर्कवाल व समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत