रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
Laxman Singh Bisht
जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।

1942 में कर्नल एबट के द्वारा अपनी पत्नी की याद में बनाया गया था चर्च।

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र का खूबसूरत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल एबट माउंट में स्थित 1942 में बने ऐतिहासिक ब्रिटिश कालीन चर्च अब जल्द ही नए रंग रूप में अपने पुराने स्वरूप मे नजर आएगा। वर्तमान में इस ऐतिहासिक चर्च के जीर्णोद्धार का कार्य जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर काफी तेज गति से चल रहा है। बिट्रिश कालीन इस ऐतिहासिक चर्च को काफी खूबसूरत रूप दिया जा रहा है। वर्ष 1942 में एबट माउंट को बसाने वाले बिट्रिश सेना के कर्नल एबट के द्वारा अपनी पत्नी की याद में बनाया गया था। सेना के रिटायर्ड कर्नल एबट के द्वारा एबट माउंट में 400 नाली भूमि खरीद कर लगभग 13 बंगलो का निर्माण किया गया। जिनमें से चार बंगले एबट ने अपने पास रखें तथा 9 बंगले ब्रिटिश अधिकारियों को बेच दिए गए। एबट के द्वारा बनाया गया यह चर्च पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया था। जिसे देखने के लिए बड़ी तादात में पर्यटक यहां पहुंचते थे। ऐतिहासिक चर्च की दुर्दशा का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा संज्ञान लिया गया। जिला अधिकारी के द्वारा इस ऐतिहासिक चर्च के जीर्णोद्धार के लिए शासन को पत्र लिखा गया। मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा भी गंभीरता से संज्ञान लिया गया तथा इस ऐतिहासिक चर्च व एबटमाउंट में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड रुपए की धनराशि जारी की गई। जिसके तहत इस ब्रिटिश कालीन चर्च का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर एबट माउंट में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए वर्तमान में कई कार्य किए जा रहे हैं। तथा ऐतिहासिक चर्च को नए अंदाज में पुराना स्वरूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान