Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : लोहाघाट:गोवा अग्निकांड में मारे गए युवक मनीष का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 9, 2025

गोवा अग्निकांड में मारे गए युवक मनीष का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार।

परिवार का सहारा बनने गोवा गया था मनीष।

जिलाधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतिम संस्कार में हुए शामिल।बाराकोट (चंपावत)।शनिवार की देर रात गोवा नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के नेत्र सलान के 22 वर्षीय युवक मनीष महर की मौत हो गई थी। उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से मनीष का सव कल सोमवार देर शाम उसके गांव नेत्र सलान पहुंचा। सव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आज मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में मनीष का अंतिम संस्कार गांव के शमशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ,जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ,जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी सहित कई लोग शामिल हुए सभी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया । जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने बताया इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दुख जताया गया है तथा परिजनों को अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव का भरोसा मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा गोवा सरकार के द्वारा जल्द परिजनों को राहत राशि दी जाएगी। वही युवा मनीष की मौत से पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन बना हुआ है। लोगों ने कहा परिवार का सहारा बनने मनीष गोवा के इस नाइट क्लब में नौकरी करता था जो शनिवार को हुए अग्निकांड की भेट चढ़ गया।

जरूरी खबरें