Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ चार दिनी झूमाधूरी महोत्सव का विधायक अधिकारी ने किया शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 28, 2025

मेले हमारी आस्था, संस्कृति एवं पूर्वजों की ध्वजवाहक परंपरा का एक है हिस्सा- विधायक अधिकारी।

झुमाधुरी महोत्सव को राज्य सरकार का बनाया जाएगा महोत्सव।

तीन गांवो के सहयोग से होता है मां झुमाधुरी महोत्सव।

31 अगस्त को निकलेंगे मां भगवती व महाकाली के डोले।लोहाघाट। क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आज गुरुवार को पाटन पाटनी रायकोट महर/कुंवर गांव के सहयोग से आयोजित होने वाले चार दिनी मां झुमाधुरी महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा महोत्सव हमारी सांस्कृतिक,आध्यात्मिक परंपराओं के साथ हमारे पूर्वजों की ऐसी विरासत है जिन्हें हम पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाते आ रहे हैं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि यहां के लोगों ने आपस में मिलकर बगैर किसी आर्थिक सहयोग के इस महोत्सव की जो शुरुआत की थी, आज यही महोत्सव व्यापक रूप में हमारे सामने है।उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी को बधाई दी, कहा इस महोत्सव को और भव्य और दिव्य बनाने के लिए मेरी ओर से प्रयासों में कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने अपने सम्मान के लिए सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इससे पूर्व विधायक अधिकारी के यहां पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी की अध्यक्षता में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ अमर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी, चांद बोहरा, जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देव, हयात सिंह तड़ागी आदि प्रमुख लोग भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि के सम्मान में सैकड़ो ग्रामीण महिलाओं द्वारा मांगलिक परिधान में प्राथमिक विद्यालय से महोत्सव स्थल तक " मां झूमा देवी तू सबों में देन होए" गीतों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने मुख्य अतिथि के सम्मान में सरस्वती वंदना एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालिया बटोरी।आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी ने मुख्य अतिथि विधायक अधिकारी का इस बात के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनके द्वारा गत वर्ष ऊंचाई में स्थित झुमाधुरी मंदिर तक पेयजल की जो व्यवस्था की गई है।उससे हजारों लोगों की प्यास बुझ रही है। यह सभी लोग विधायक अधिकारी को इस पुण्य कार्य के लिए अप्रत्यक्ष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। महोत्सव के कारण यहां काफी चहल पहल हो गई है, तथा आज से ही यहां सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी शुरू हो जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन पाटनी एवं संचालन जगदीश पाटनी, प्रमोद पाटनी, एवं शशांक पांडे ने किया। इस दौरान प्रकाश सिंह बोरा, गिरीश कुवर, सुभाष विश्वकर्मा, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्र सहित सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें