रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट : धूमधाम से निकलेंगी 15 अगस्त की झांकियां झांकी को लेकर बैठक।नशा मुक्ति का संदेश देगी इस बार की झांकियां।
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 8, 2025
लोहाघाट में धूमधाम से निकलेंगी 15 अगस्त की झांकियां झांकी को लेकर बैठक।
सुबह 6:30 से निकलेगी विभिन्न स्कूलों की प्रभात फेरी यातायात रहेगा बंद।
नशा मुक्ति का संदेश देगी इस बार की झांकियां।
लोहाघाट। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोहाघाट नगर में निकलने वाली विभिन्न स्कूलों की शानदार प्रभात फेरी व झांकियां के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर शुक्रवार नगर पालिका सभागार मे लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई ।बैठक में नगर के सभी विद्यालयों के प्रतिनिधि, पुलिस, राजस्व विभाग , शिक्षा विभाग व व्यापार संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में प्रभात फेरी को भव्य बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालयों को 15 अगस्त की सुबह 6:30 बजे हथरंगिया चौराहे में पहुंचना अनिवार्य है ।
प्रभात फेरी के दौरान यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा जिसकी व्यवस्था थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में रहेगी तथा सभी विद्यालयों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए है तथा प्रभात फेरी के दौरान फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस तैनात रहेगी। पालिका अध्यक्ष ने बताया देरी से आने वाले विद्यालय को सबसे अंत में स्थान मिलेगा तथा पेयजल की व्यवस्था पालिका के द्वारा की जाएगी। पालिका अध्यक्ष ने बताया इस बार की झांकी में नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा कहा इस बार की 15 अगस्त की झांकी को भव्य व दिव्य बनाया जाएगा पालिका अध्यक्ष ने बताया इस बार झांकी निम्न क्रम में निकलेगी सबसे पहले पूर्व सैनिक, डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, जीआईसी लोहाघाट, अल्पाइन स्कूल , ज्ञानदीप विद्या मंदिर ,गुरुकुलम पब्लिक स्कूल , मल्लिकार्जुन स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, हीरा देवी बालिका विद्या मंदिर ,विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ,रा0 बालिका इंटर कॉलेज ,होली विजडम पब्लिक स्कूल ,मुक्ता मेमोरियल पब्लिक स्कूल मानेश्वर ,सी एकेडमी पब्लिक स्कूल, ऑकलैंड पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, सीमांत मांटेसरी स्कूल, रा0 प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट ,केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट व सबसे अंत में महर्षि विद्या मंदिर लोहाघाट रहेंगे। पालिका अध्यक्ष ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों से समय व नियमों का पालन करने की अपील की। बैठक में थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह, ईओ सौरव नेगी,ईश्वरी लाल साह ,सभासद सुरेश फर्त्याल, आशीष राय ,कीर्ति बगोली, पेशकार ललित खोलिया, जीवन गहतोड़ी, गोविंद बोहरा, निर्मल माहरा, महेश चंद्र उप्रेती, पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कैप्टन आर 0एस0 देव प्रकाश उप्रेती, प्रमोद महर सहित सभी विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।