Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पंचायत चुनावो के सिंबल आवंटन का कार्य सकुशल हुआ संपन्न।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 15, 2025

पंचायत चुनावो के सिंबल आवंटन का कार्य का सकुशल हुआ संपन्न। पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला आते ही चुनाव आयोग के निर्देश पर चंपावत जिले के लोहाघाट व पाटी ब्लॉक में सोमवार 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पंचायत चुनावो के चिन्ह बांटने का कार्य शुरू किया गया। सिंबल लेने के लिए लोहाघाट ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी बड़ी संख्या में कार्यालय में पहुंचे ।चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्याशियों की भारी भीड़ रही। मुख्य विकास अधिकारी चंपावत डॉ0 जीएस खाती ने बताया चुनाव आयोग के निर्देश पर सोमवार दोपहर 2:00 बजे से चुनाव चिन्ह बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी जो शाम 6:00 बजे तक चली ।उन्होंने कहा आज मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से चुनाव चिन्ह आवंटित करने का कार्य शुरू किया गया । इस दौरान चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्याशियों की भारी भीड़ रही। मुख्य विकास अधिकारी चंपावत डॉक्टर जीएस खाती ने लोहाघाट चुनाव कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को चुनाव से संबंधित दिशा निर्देश दिए ।डॉक्टर खाती ने कहा चंपावत जिले के लोहाघाट व पाटी ब्लॉक में प्रथम चरण में मतदान होने हैं वहा जो भी उम्मीदवार पंचायत चुनाव में खड़े थे उनको सिंबल बांट दिए गए है ।दूसरे चरण में बाराकोट व चंपावत ब्लॉक के चुनाव सिंबल बांटने का कार्य किया जाएगा । उन्होंने कहा सिंबल बांटने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर बिम्मी जोशी, खंड विकास अधिकारी कविंद्र रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें