रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।*
Laxman Singh Bisht
स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।

लोहाघाट। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाली विश्व की सबसे बड़ी छात्र केंद्रित गतिविधि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस इस वर्ष स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार (Science and Innovation for Sustainability) विषय पर आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में में इस गतिविधि के आयोजन को लेकर समन्वयकों और विज्ञान शिक्षकों की एक बैठक का आयोजन किया गया इसमे जनपद के विभिन्न विकासखंडों से लगभग 100 विज्ञान विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला में जिला समन्वयक नवीन चन्द्र पंत एवं जिला अकादमिक समन्वयक नरेश चन्द्र जोशी ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की थीम, उप-विषयों, ऑनलाइन पंजीकरण, शोध परियोजना चयन तथा वैज्ञानिक शोध पद्धति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थी अपने क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं की पहचान कर वैज्ञानिक अध्ययन एवं शोध के माध्यम से उनके समाधान प्रस्तुत करेंगे।उन्होंने बताया कि इस वर्ष छात्र-छात्राएं जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण, स्वास्थ्य एवं पोषण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा, सतत कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, हिमालयी पारिस्थितिकी एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं संवेदनशीलता, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा स्थानीय नवाचार जैसे उप-विषयों पर शोध पत्र एवं शोध परियोजनाएं तैयार कर ब्लॉक जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे। बाल वैज्ञानिकों द्वारा इस गतिविधि में ऑनलाइनइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गयी है। परियोजनाओं में स्थानीय समस्याओं का वैज्ञानिक विश्लेषण, आंकड़ों का संकलन, प्रयोग, निष्कर्ष तथा व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रभारी प्राचार्य आशुतोष वर्मा ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करने का प्रभावी मंच बताते हुये। अधिकाधिक विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण शोध परियोजनाएं तैयार कराने का आह्वान किया।इस अवसर पर नवीन उपाध्याय, कमलेश भाकुनी, ब्लॉक समन्वयक नवीन पाण्डेय, भुवन जोशी, राजेन्द्र गड़कोटी ने भी अपने अनुभव साझा किये।
विज्ञापन
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;