Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:हथकरघा मेले के विरोध में व्यापारियो ने निकाला जुलुस आंदोलन की दी चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 22, 2025

जिलाधिकारी से मुलाकात करने चंपावत को रवाना हुए व्यापारी।

हथकरघा के नाम पर बेचा जाता है चाइनीज आइटम किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा मेला:व्यापार संघ प्रशासन के द्वारा 25 मई से 13 जून तक जीआईसी खेल मैदान में हथकरघा मेला लगाने की अनुमति देने से लोहाघाट के व्यापारी भड़क गए हैं। गुरुवार को व्यापारियों ने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया व प्रदेश महामंत्री भैरव दत्त राय के नेतृत्व में हथकरघा मेले के विरोध में स्टेशन बाजार में जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला । व्यापारी नेताओं ने कहा व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना प्रशासन के द्वारा हथकरघा मेला लगाने की बाहरी व्यापारियों को अनुमति दी है जिसका व्यापारी कड़ा विरोध करते हैं। व्यापारियों ने कहा मेला लगने से उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा। व्यापारी पहले से ही मंदी की मार झेल रहे है दो वक्त की रोटी निकालना तक भारी पड़ रहा है ।सभी व्यापारियों ने एक सुर में हथकरघा मेले का विरोध किया।व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर प्रशासन मेला लगाता है तो लोहाघाट के समस्त व्यापारी बाजार बंद करने के साथ-साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। व्यापारियों ने कहा किसी भी कीमत पर मेले को नहीं लगने दिया जाएगा। कहा हथकरघा मेले की आड़ में बाहर से आने वाले व्यापारियों के द्वारा चाइनीज आइटम के अलावा अन्य सामान बिना टैक्स पे किए बेचा जाता है। जुलूस के बाद व्यापारी अपनी इस समस्या को लेकर डीएम चंपावत नवनीत पांडे से मुलाकात करने चंपावत को रवाना हुए। व्यापारियो ने कहा अपनी इस समस्या को डीएम चंपावत के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा। हथकरघा मेल को लेकर लोहाघाट का माहौल गर्मा गया है। जुलूस में महासचिव विवेक ओली , उपाध्यक्ष दिनेश सूतेड़ी,, कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल, राजू गरकोटी,सतीश खर्कवाल,मनोज जजरिया, अशोक जुकरिया डैनी,परवेज , गुलजार, सब्बू, मनोज शाह ,नवल राय, हेमंत राय, दयाल नाथ , नवीन ओली , रहीश सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें