Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

सूचना

: लोहाघाट:आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन एसडीएम ने सभी संगणको व परिवेक्षको को दिया प्रशिक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 8, 2023
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों पर लोहाघाट नगर पालिका के सभी 7 वार्डों में घर-घर जाकर निर्वाचन नामावली को तैयार करने के लिए सभी संगणको व परिवेक्षको को लोहाघाट नगर पालिका सभागार में एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट नें प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यकम मे एसडीएम ने नगर क्षेत्र के सभी संगणको व परिवेक्षको को नगर के प्रत्येक वार्ड में घर घर जाकर प्रत्येक मतदाताओं का विवरण तैयार करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।प्रशिक्षण मे एसडीएम ने सभी संगणको व परिवेक्षको को निर्देश देते हुए कहा नगर क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष आयु सीमा पूरी कर चुका है उसका नाम जरुरी रुप से मतदाता सूची में शामिल करना है तो वही जो मृत या अपने निवास स्थान से कही अन्यत्र जाकर रहने लगे है तो उनका नाम संशोधन भी निर्वाचक नामावली में किया जाए ताकि नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण हो सके। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने सभी संगणको व परिवेक्षको को इस कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए उन्होंने कहा यह कार्य 14 नवंबर से लेकर 8 दिसंबर तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार लोहाघाट विजय गोस्वामी और नगर पालिका लोहाघाट प्रियंका रैकवाल सहित कई लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें