Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मूसलाधार बारिश से गिरे पेड़ लोहाघाट चोमेल मुख्य सड़क बंद फायर टीम मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 4, 2026

मूसलाधार बारिश से गिरे पेड़ लोहाघाट चोमेल मुख्य सड़क बंद फायर टीम मौके पर।

आज गुरुवार दोपहर चोमेल क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश और अंधड़ से चीड़ के दो विशालकाय पेड़ लोहाघाट चौमेल मुख्य सड़क में जा गिरे जिस कारण मंगोली बैंड में यातायात बंद हो गया सड़क के दोनों और कई वाहन, यात्री ,शिक्षक व अन्य कर्मचारी फस गए। चामी के पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश महर ने बताया पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है ।

उन्होंने कहा सूचना पर लोहाघाट से फायर टीम मौके पर पहुंची है और फायर कर्मियों के द्वारा पेड़ को काटकर सड़क खोलने के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया आज दोपहर 2:30 बजे के लगभग चोमेल क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई जिस कारण पेड़ मुख्य सड़क में जा गिरे।

जरूरी खबरें