Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए हाई स्कूल परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 24, 2026

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए हाई स्कूल परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह ।

पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट मैं शांतिपूर्वक चल रही है बोर्ड परीक्षा।

जनपद का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र है जीआईसी लोहाघाट

इंटरमीडिएट में कुल ₹199 परीक्षार्थी एवं हाई स्कूल में कुल 176 परीक्षार्थी कल 374 परीक्षाओं का केंद्र है जीआईसी लोहाघाट। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत छात्र-छात्राओं के जबरदस्त उत्साह से हो गई है पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के केंद्र व्यवस्थापक श्याम दत्त चौबे ने बताया कि जनपद की सबसे बड़े इस परीक्षा केंद्र में इंटर व हाई स्कूल के कुल 374 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि हिंदी प्रश्न पत्र से परीक्षा का आगाज हो चुका है परीक्षा को लेकर खास कर हाई स्कूल के परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया है ।केंद्र पर परीक्षा सुचारू व शांतिपूर्वक संपन्न हो रही है चौबे ने बताया कि जीआईसी लोहाघाट जनपद चंपावत का मुख्य संकलन केंद्र भी है। जहां परीक्षा समाप्ति के बाद सभी परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं प्रतिदिन यहां के स्ट्रांग रूम में जमा की जाती हैं। जिसकी सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक स्तर से सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। परीक्षाओं की समाप्ति के बाद यहां से परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं गोपनीय रूप से मूल्यांकन केदो को प्रेषित की जाएगी उन्होंने बताया कि इस दौरान केंद्र में धारा 163 बीएनएस लागू की गई है इस दौरान बाहरी अवांछिनीय व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

जरूरी खबरें