Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रा0प्राथमिक विद्यालय से पड़ सहायक समीक्षा अधिकारी बने कलीगांव के सूरज एक साथ उत्तीर्ण की दो परीक्षाएं

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 30, 2025

रा0प्राथमिक विद्यालय से पड़ सहायक समीक्षा अधिकारी बने कलीगांव के सूरज एक साथ उत्तीर्ण की दो परीक्षाएंलोहाघाट के कलीगांव निवासी होनहार युवा सूरज कुमार का चयन उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। इसके अलावा सूरज कुमार ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा में टाइपिंग के लिए भी क्वालीफाई किया है।इससे पूर्व सूरज कुमार पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सूरज कुमार की प्रारंभिक शिक्षा रा0 प्राथमिक विद्यालय कलीगांव से हुई जिसके बाद कक्षा 6 से बारह तक की शिक्षा सूरज कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट से हासिल की सूरज कुमार ने ग्रेजुएशन रा0महाविद्यालय लोहाघाट से किया। सूरज कुमार के पिता नारायण राम शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हो चुके हैं तथा माता बसंती देवी गृहणी है। सूरज कुमार के बड़े राकेश कुमार सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं ।दूसरे भाई संजय कुमार प्रवक्ता के पद पर तैनात है सूरज कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने भाई राकेश कुमार, संजय कुमार व अपनी बहन को दिया। वहीं सूरज कुमार की दोहरी कामयाबी पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें