Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

सूचना

: लोहाघाट :एक ही जगह पर पटाखे की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच चले लात घुसे सिक्का उछलकर हुआ दुकान का फैसला

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 9, 2023
  लोहाघाट के जवाहर पार्क में नगर पालिका के द्वारा पटाखा व्यापारियों को दुकानें आवंटित करी गई है गुरुवार को एक ही जगह पर पटाखे की दुकान को लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन दोनों पक्ष एक ही जगह पर दुकान लगाने को लेकर अड़े रहे विवाद बढ़ते बढ़ते अचानक मारपीट में बदल गया तथा दोनों पक्षों के बीच लात घूसे चलने लगे मौके पर मौजूद चीता पुलिस कर्मियों के द्वारा दोनों पक्षों को अलग कर मारपीट को शांत करवाया गया जिसके बाद मौके पर नगर पालिका लोहाघाट की ईओ प्रियंका रैकवाल , राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया व लोहाघाट थाने के एसआई हेमंत कठेत मौके पर दलबल सहित पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया जिसके बाद उक्त स्थान पर दुकान लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच सिक्का उछालकर कर टॉस करवाया गया तथा टॉस जीतने वाले पक्ष को दुकान दे दी गई तथा भविष्य में दोनों पक्षों को लड़ाई झगड़ा न करने की नसीहत दी गई तथा लड़ाई झगड़ा करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई मामले ने तब तुल पकड़ा जब दोनों पक्ष एक ही जगह पर दुकान लगाने को लेकर आमने-सामने आ गए एक पक्ष का कहना था वह बरसों से ईसी स्थान पर दुकान लगाते हुए आए हैं तो वहीं दूसरे पक्ष का कहना था इस बार उन्होंने पहले जाकर दुकान की जगह घेरी है इसलिए दुकान वही लोग लगाएंगे जिस कारण विवाद हो गया फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें