Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

उर्जा निगम पर तानाशाही का आरोप स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस

चंपावत:देवीधूरा में बन दरोगा के साथ मारपीट मामले में शिक्षक कर्मचारी हुए एकजुट आर पार की लड़ाई लड़ने का किया ऐलान

सितारगंज में रिश्वतखोर संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक 14 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

बाराकोट मे लगेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा। सीएम धामी की पहल

चंपावत:गुलदार से पिता की जान बचाने वाली किरण को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बाइक रपटने से लोहाघाट महाविद्यालय के दो छात्र घायल।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 9, 2026

बाइक रपटने से लोहाघाट महाविद्यालय के दो छात्र घायल।

लोहाघाट महाविद्यालय परिसर में आज गुरुवार दोपहर को एक बाइक रपटने से महाविद्यालय के दो छात्र घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही महाविद्यालय के डॉक्टर प्रकाश लखेड़ा के द्वारा तत्काल दोनों घायल छात्रों को अपने वाहन से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा दोनों घायल छात्रों का उपचार किया गया।गनीमत रही दोनों छात्रों को हादसे में गंभीर चोटे नहीं आई उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वही डॉक्टर प्रकाश लखेड़ा ने महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं व अन्य युवाओं से दो पहिया वाहन को सीमित गति से सुरक्षित रूप से संचालित करने की अपील की है। डॉक्टर लखेड़ा ने कहा अत्यधिक गति दुर्घटनाओं व जानलेवा हादसों को दावत देती है। उन्होंने कहा दोनों छात्र सुरक्षित है हादसे में उन्हें ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई।

जरूरी खबरें