Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

सूचना

: लोहाघाट:उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर दीपावली में टूल डाउन की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 1, 2023
उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर दीपावली में टूल डाउन की दी चेतावनी चंपावत डिवीजन के ऊर्जा निगम के संविदा कर्मियों ने संगठन जिला अध्यक्ष चारु चंद्र ओझा के नेतृत्व में लोहाघाट में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैठक का आयोजन कर आंदोलन की रणनीति तैयार करी जिलाध्यक्ष ओझा ने बताया बैठक में 6 नवंबर के आंदोलन की रूपरेखा को तैयार कर सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है तथा 6 नवंबर को ऊर्जा भवन देहरादून को घेरने की रूपरेखा पूरी तरह तैयार कर ली गई है जिला अध्यक्ष ओझा ने बताया संविदा कर्मी विद्युत व्यवस्था में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं जिसके लिए संविदा कर्मियों ने समान कार्य समान वेतन , नियमितकरण व महंगाई भत्ते जैसी मांगों पर शासन से समझौता किया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है इसके अलावा महंगाई भत्ते को लेकर सरकार ने आदेश तो जारी किए लेकिन 24 घंटे के भीतर आदेश वापस ले लिया गया जिस कारण विद्युत संविदा कर्मियों में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है ओझा ने बताया बैठक में यह भी निर्णय लिया गया अगर सरकार एक हफ्ते में उनकी मांगे नहीं मानती है तो दीपावली पर विद्युत संविदा कर्मचारी टूल डाउन कर देंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी कर्मचारियों ने कहा इस बार लड़ाई आर पार की होगी बैठक में चंदन नाथ, दिलीप सामंत, लक्ष्मण कन्याल ,महेश चंद्र पंत ,लक्ष्मण रावल, नारायण राम व वर्चुअल रूप से जुड़े संविदा कर्मचारी शामिल रहे अगर विद्युत संविदा कर्मियों ने दीपावली में टूल डाउन कर दिया तो उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

विज्ञापन

जरूरी खबरें