Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायकोट कप सीजन 1 की चैंपियन बनी बिसंग बॉयज। रोमांचक मुकाबले में झूमाधूरी 11 को दी मात।

लोहाघाट:26 जुलाई से होगा 'जय माँ झुमाधुरी फुटबॉल कप सीजन-6' का आगाज़।

लोहाघाट:वर्कशॉप से मात्र 3 किलोमीटर चल रोडवेज बस अड्डे में खराब हुई बस। यात्री रहे परेशान

चंपावत:भिंगराड़ा रेंज के 25 पंचायतों में हुआ 25 हजार पौधो का रोपण

लोहाघाट:पशु स्वामियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही सार्वजनिक स्थानों पर पालतू जानवरों को खुला छोड़ने पर जि0पं 0सख़्त

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे लॉ कॉलेज की मांग प्रमुखता से उठाएगी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 16, 2025

लोहाघाट नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की बैठक।

लोहाघाट मे लॉ कॉलेज की मांग प्रमुखता से उठाएगी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति

समस्याओं के समाधान को लेकर समिति जल्द जिलाधिकारी से करेगी मुलाकात।लोहाघाट विकास संघर्ष समिति लोहाघाट नगर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रमुखता से आवाज उठाती है।इसी क्रम में आज ऐनेक्सी भवन लोहाघाट में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की कार्यकारणी बैठक का समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के निर्देश व लोकेश पांडे के संचालन मे आयोजन किया गया । अध्यक्ष विपिन गोरखा ने बताया बैठक में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है जल्द ही लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की टीम नगर पालिका कार्यालय में जा कर विभिन्न जन समस्याओं पर विचार विमर्श करेगीसाथ ही साथ ही जल संस्थान, विद्युत विभाग, और उपजिलाचिकत्सालय लोहाघाट जा कर सभी विभागों के उच्चाधिकारियों से मिलकर जन समस्याओं पर बात चीत कर जिलाधिकारी से जन समस्याओं के समाधान के लिए निवेदन करेगी और साथ ही साथ लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने अभी तक उठाये जनमुद्दों पर फीड बैक लेगी ।और जल्द ही लोहाघाट विकास संघर्ष समितीलोहाघाट मे लाॅ काॅलेज की मांग करेगी ।जिसकी घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान से की थी । गोरखा ने कहा घोषणा समय के साथ ठंडे बस्ते में चली गई है इसको ध्यान में रखते हुए लोहाघाट संघर्ष समिति एक रूप रेखा बना कर लाॅ काॅलेज कि मांग जोर शोर से उठायेगी।और युवाओं को नशे से दूर करने के लिए जल्द ही एक जागरूकता अभियान के रूप में प्रशासन से मिलकर एक पैदल वाॅक का आयोजन करेगी। जिसमें लोहाघाट के सभी सम्मानित बुद्धिजीवियों का सहयोग लेगी। बैठक में मुख्य संरक्षक प्रहलाद मेहता ,रमेश बिष्ट , ,राजकिशोर साह , लोकेश पांडे,दीपक साह , अजय गोर्खा,गोपाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें