Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट नगर में स्मार्ट मीटर लगने का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध।

चंपावत:22 जून का जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित, अब 24 जून बुधवार को होगा आयोजन

बाराकोट:सिंगदा में पेयजल के लिए मचा हाहाकार। ग्रामीणों के अधिकारियों पर फोन ना उठाने के आरोप।

लोहाघाट:प्रदेश के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज मे प्रवेश के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया शुरू।

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त व तत्कालीन डीएम पर मेजर पनि

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट नगर में स्मार्ट मीटर लगने का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 20, 2026

लोहाघाट नगर में स्मार्ट मीटर लगने का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध।

लोहाघाट नगर में वर्तमान में ऊर्जा निगम के द्वारा लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा विरोध जताया गया है। आज शनिवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में समिति कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर का विरोध जताते हुए एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने कहा लोहाघाट नगर क्षेत्र में वर्तमान में ऊर्जा निगम के द्वारा पुराने बिजली के मीटरो को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिसका क्षेत्रवासी विरोध कर रहे हैं। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने बताया पूर्व में विभाग के द्वारा कुछ स्मार्ट मीटर लगाए गए है। उपभोक्ताओं के द्वारा बताया जा रहा है स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है ।तथा हर माह अपेक्षा से अधिक बिल दिया जा रहा है। जिसे आम जनता में चिंता एवं ऊर्जा निगम के खिलाफ काफी असंतोष है। उन्होंने कहा मामले में उपभोक्ताओं के द्वारा स्मार्ट मीटर की रीडिंग एवं बिलिंग की निष्पक्ष जांच करने की मांग की जा रही है। गोरखा ने आरोप लगाते भी कहा ऊर्जा निगम के द्वारा स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली लाभ एवं संभावित प्रभाव के संबंध में उपभोक्ताओं को पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं की जा रही है ।कहा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर बड़े हुए बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ पढ़ने की पूरी संभावना है। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने एसडीएम लोहाघाट से जनहित में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया की जांच करने साथ साथ जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।वहा प्राप्त बिजली बिलों एवं स्मार्ट मीटरो की कार्य प्रणाली का परीक्षण करने तथा जांच पूर्ण होने तक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। कहा अगर मामले में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति आंदोलन के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन देने में समिति के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ,रमेश सिंह बिष्ट के अलावा राजकिशोर शाह ,ललित शाह ,संजय प्रसाद, लोकेश पांडे ,मोहन सिंह मेहता ,गोपाल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें